
*नारायण बाहेती लायन्स ईमेज बिल्डिंग के लिए सम्मानित*
*बाहेती ने 100 लायन्स पिन युक्त जैकेट पहनकर की लायन्स इमेज बिल्डिंग*
खण्डवा।लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 का संस्थापन समारोह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल के नेतृत्व व लायन्स इंटरनेशनल प्रेसिडेंट ए पी सिंघ के मुख्य आतिथ्य में 1000 से अधिक सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में इंदौर में सम्पन्न हुआ। लायन्स क्लब खण्डवा के लायन नारायण बाहेती लायन्स इमेज बिल्डिंग चेयरमेन के रूप में शपथ लेने पहुचे।श्री बाहेती ने लायन्स इमेज बिल्डिंग के तहत अपने सेवा व प्रशासनिक कार्यो से 21 वर्षो से सतत प्रांतीय अवार्ड,7 बार बहु प्रांतीय मल्टीपल अवार्ड प्राप्त किये। श्री बाहेती ने लायन्स गवर्नर व लायन्स विभूतियों द्वारा सेवा व सक्रियता के लिए पाई 100 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय लायन्स की पिनो को अपने जैकेट पर लगाकर गर्व से धारण किया।इस कार्य की लायन्स के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल ने सराहना करते हुए लायन्स इमेज बिल्डिंग के लिए सम्मानित किया। लायन्स व लियो साथियों ने भी प्रशंसा करते हुए नारायण बाहेती के साथ फोटो व शेल्फ़ी ली।इस अवसर पर इंटरनेशनल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर टीम,केबिनेट सदस्य,पूर्व गवर्नर व आशा उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन लाड़,गुरमीत सिंह उबेजा,रणवीर सिंह चावला,प्रियंका गुजराती,राजीव मालवीय, अणिमा उबेजा, राजीव शर्मा,अखिलेश गुप्ता, घनश्याम वाधवा, समाजसेवी सुनील जैन, वसीम कुरेशी,शरद खंडेलवाल, मधुबाला शेलार, रविन्दर कौर सलूजा,उमाशंकर उपाध्याय,सुमित परिहार, अर्पित बाहेती, अभिषु शर्मा,अपूर्व उपाध्याय,श्रद्धा पालीवाल व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।










