ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

सांदीपनी विद्यालय नरिया में साइकिल वितरण विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना डिंडोरी 21 अगस्त 2025

सांदीपनी विद्यालय नरिया में साइकिल वितरण विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना डिंडोरी 21 अगस्त 2025

सांदीपनि विद्यालय नरिया में साइकिल वितरण, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
डिंडौरी : 21 अगस्त, 2025
सांदीपनि विद्यालय नरिया में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता तें साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, श्री नरेंद्र राजपूत, शाहपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुशील राय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा ग्राम नरिया के सरपंच एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शासन की योजना अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है।
ग्रामीण अंचल के कई विद्यार्थी दूर-दराज से पैदल विद्यालय पहुंचते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है। साइकिल मिलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!