संवाददाता योगेश कुमार मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम कूकड़ा में 13 अगस्त की रात दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। गांव निवासी अमरीश पुत्र निरंजन ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में कई दबंग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों, तलवारों, सरियों और तमंचे से हमला बोल दियापीड़ित अमरीश का कहना है कि हमलावरों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़कर बेइज्जत करने का प्रयास किया और रिश्तेदारों को भी मौत के घाट उतारने की कोशिश की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अविनाश, सागर, गोविंद और कपिल को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपी आज़म पुत्र मौसम ने एक युवक की छाती पर तमंचा अड़ा दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिया।घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, जहां मुकदमा अपराध संख्या 0392/2025 पंजीकृत किया गया। नई मंडी पुलिस ने कुछ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि मुख्य हमलावरों में से एक पदम पुत्र तोता का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गयापीड़ित अमरीश मंगलवार को पूर्व विधायक विक्रम सैनी के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि गांव के कई दबंग अवैध कारोबार – सट्टा और गांजा बिक्री – में लिप्त हैं और चौकी पुलिस की मिलीभगत के चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं होतीपीड़ित के अनुसार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को लगातार गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। अमरीश ने मांग की है कि पदम पुत्र तोता का नाम एफआईआर में जोड़ा जाए, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और गांव में अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए ताकि परिवार को सुरक्षा और न्याय मिल सके
2,504 1 minute read












