ताज़ा ख़बरें

चौकी रामनगर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अंर्तराज्यीय चोर गिरोह को किया गया गिरफ़्तार

चोरी गये सोने के आभूषण सहित 02 लाख रुपये का माल बरामद

चौकी रामनगर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अंर्तराज्यीय चोर गिरोह को किया गया गिरफ़्तार
चोरी गये सोने के आभूषण सहित 02 लाख रुपये का माल बरामद
खंडवा, 11 अगस्त 2025

दिनांक 20.07.25 को फरियादी स्वप्निल पिता रमेश तिवारी उम्र 36 साल निवासी रामनगर एवं शिवराम पिता छीतु अटोदे उम्र 42 साल निवासी साईनगर रामनगर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया कि उनके मकान के ताले तोडकर कोई अज्ञात चोर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चुरा कर ले गये। दोनो फरियादी की रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध क्रमांक 428/25 एवं अपराध क्रमांक 429/25 घारा 331 (4), 305 बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिह चौहान एवं चौकी प्रभारी रामनगर सउनि नन्दराम वासुरे को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने के निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्री राजेश रंघुवशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बांरगे के मार्गदर्शन मे आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु निरी. अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम मे थाना प्रभारी अशोक सिह चौहान थाना प्रभारी कोतवाली खण्डवा, चौकी प्रभारी रामनगर सउनि नन्दराम वासुरे, प्रधान आरक्षक रफीक खान व अन्य तथा सायबर सेल खण्डवा द्वारा चौकी रामनगर की दोनो चोरी में घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11.08.25 को आरोपीयो को गिरफ़्तार किया गया। आरोपियों के के कब्जे से चोरी गया मशरुका जप्त किया गया।आरोपियों के विरूध्द पूर्व से थाना गंज बैतूल, थाना कोतवाली बैतूल, थाना इटारसी थाना बनखेडी होशगांबाद, थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम, थाना मोर्शी अमरावती महाराष्ट्र, थाना बदनेरा अमरावती महाराष्ट्र, अकोला महाराष्ट्र मे चोरी के प्रकरण दर्ज है। दोनों मामलों में अभी शेष मशरूका जप्त करने हेतु दोनों आरोपियों को दिनांक 11.08.25 को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।

गिरफ़्तार आरोपी – 1. भूरे खान पिता नूर खान जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी इन्दिरा कालोनी जिला बैतूल

2. गोकुल पिता रामधार केवट 50 साल निवासी भीलपुरा थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम

जप्त मशरूका – चार नग सोने की अंगूठी,एक सोने की चैन एवं घटना के लिए प्रयुक्त एक पल्सर मोटर सायकिल तथा वारदात मे इस्तेमाल एक लोहे की टामी, एक लोहे का पेचकश, ग्लब्स एवं टार्च जप्त किया गया। प्रकरण में जप्त मशरुका की कुल कीमत लगभग 02 लाख रूपये है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!