ताज़ा ख़बरें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया चक्का जाम

खास खबर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया चक्का जाम

खण्डवा//अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा विभाग संयोजक हर्ष वर्मा व जिला संयोजक अजय बंजारे ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से शासकीय महाविद्यालय हरसूद में वर्ष 2015 से 2022 तक लाखों रुपए का घोटाला हुआ हैं जिसमें तत्कालीन प्राचार्य डॉ. प्रभाकर साल्वे (सह प्राध्यापक) तथा तत्कालीन लेखापाल शेख शकील की मुख्य भूमिका दिखाई पड़ती है निम्न बिंदुओं के माध्यम से विद्यार्थी परिषद इस लाखों के भ्रष्टाचार की ओर आपका ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं –

1) पूर्व प्राचार्य प्रभाकर साल्वे कॉलेज की नियमित छात्रा संस्कृति शुक्ला को नियम विरुद्ध कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर रख कर जनभागीदारी मद से कुल रुपये 40,000/- का वेतन दिया गया जो कि साफ तौर से वित्तीय अनियमितता एवं प्रभारी प्राचार्य पद पर रहते हुए पद का दुरुपयोग है।

2) सह प्राध्यापक प्रभाकर साल्वे द्वारा प्रभारी प्राचार्य के पद पर रहते हुए गलत रूप से सामग्री (ट्रैक शूट) खरीदी गयी एवं इसका भुगतान फर्जी बिल लगाकर दुकान की फर्म को न करके अक्षय पाराशर को कुल रुपए 26,900/- सीधे खाते में NEFT द्वारा किया गया।

3) लेखापाल शेख शकील द्वारा सत्र 2021-22 में जनभागीदारी मद से स्वयं के वेतन भुगतान के लिये 1,30,000/- रुपये का आहरण किया एवं कई बार व्यक्तिगत कारणों से लगभग 2 लाख रुपये जनभागीदारी मद से अग्रिम लिया है।

4) कॉलेज में जनभागीदारी मद से गलत तरीके से कई लोगों को रुपये लेकर नियम के विरुद्ध भर्ती किया गया जिसके लिए किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं दिया गया तथा नियम अनुसार कोई प्रक्रिया नहीं की गई।

5) तस्लीम खान नामक व्यक्ति को किसी कार्य के लिए रुपए 4,00,000/- का अग्रिम भुगतान किया गया है। महाविद्यालय में कई व्यक्तियों को अकारण अनिगत रूप से कई बार लाखो से अधिक रुपयों का अग्रिम भुगतान किया गया है।

6) वर्ष 2015 से 2022 तक महाविद्यालय में पहने वाले समस्त छात्रों की फीस का आय एवं व्यय का कोई हिसाब किताब नहीं है। जनभागीदारी मद में बैंक खाते से लगभग 9 लाख रुपये का गबन किया गया है।

7) महाविद्यालय में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ राजेंद्र कुमार के दस्तावेज में गड़बड़ी है जिसे तत्कालीन प्राचार्य डॉ. प्रभाकर साल्वे द्वारा अनदेखी कर नियमानुसार कोई कार्यवाही नहीं की गई।

उपरोक्त सारे बिंदुओं से समझ में आता है कि छात्रहित की महाविद्यालय राशि का गबन किया गया है विद्यार्थी परिषद् मध्यप्रदेश शासन के प्रतिनिधि खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता जी से अनुरोध करती है की वह एक उच्चस्तरीय जांच दल बनाकर 3 दिवस के अंदर प्राथमिक जांच कर दोषियों के ऊपर F.I.R. करा उचित कार्यवाही करने के लिए आज कलेक्टर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया परंतु लगभग 1 घण्टे तक वहां कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुए जिसके तत्पश्चात विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा हरसूद रोड पर चक्का जाम किया गया और 2 घण्टे तक प्रदर्शन करने के बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया और उन्होंने तुरंत जांच टीम गठित कर 4 दिन में इस का हल कर करवाही करने का आश्वासन दिया है और अगर ये नहीं होता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कलेक्ट्रेट कार्यालय में भूख हड़ताल तथा जिले के प्रत्येक कैंपस में छात्रों के साथ उग्र प्रदर्शन करेगी इस दौरान विभाग छात्रा प्रमुख ज्योति यादव,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लालू यादव,हरसूद नगर मंत्री पवन गुर्जर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!