अन्य खबरे

चुड़ैल संग बर्थडे पार्टी? खेत में बर्थडे पार्टी मना रहे थे युवक रोने लगी चुड़ैल?

चुड़ैल ने कर दिया हमला? एक युवक को नोच कर दिया लहूलुहान? कटनी में खलबली......

कटनी। आज दोपहर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरें और रोती हुई एक महिला के वीडियो ने पूरे कटनी शहर में खलबली मचा दी। पूरे शहर में चर्चा यह चल रही है कि चुड़ैल के रोने की आवाज़ आने लगी। कुछ देर बाद चुड़ैल ने मौजूद युवकों में से एक युवक को पकड़ लिया और उसे पूरी तरह नोच डाला। घायल युवक को शासकीय जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चर्चा यह भी सामने आई है कि जिस युवक पर चुड़ैल ने हमला किया वह जागृति कॉलोनी का रहने वाला था। चर्चा की पड़ताल करते हुए जब हमने घायल युवक की तलाश शासकीय जिला अस्पताल सहित अन्य संभावित अस्पतालों में की तो युवक का कहीं कोई पता नहीं चला। चुड़ैल के हमले की इस चर्चा की सत्यता जानने का त्रिलोक न्यूज़ चैनल ने भरपूर प्रयास किया, मगर हमें कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी।

चुड़ैल के हमले की इस कहानी को लोग अलग-अलग तरीके से प्रस्तुत करते नजर आए। कोई घटना को मंगल नगर का बता रहा, कोई एनकेजे का, कोई जागृति कॉलोनी के सुनसान इलाकों का तो कोई और कहीं का। लेकिन यदि घटना हुई और उसमें युवक घायल हुआ तो आखिर युवक गया कहां। कुछ लोगों का मानना है कि परसों रात में हुई इस घटना में घायल हुए युवक को शासकीय जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर कर दिया गया। मगर इस संबंध में भी कोई अधिकृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के पास भी कोई जानकारी मौजूद नहीं है। चुड़ैल के हमले की यह कहानी हकीकत है या फसाना यह अभी रहस्य बना हुआ है।

वीडियो फोटो हो रहे वायरल 

चुड़ैल के हमले की कहानी को लेकर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में एक धुंधली सी महिला की परछाई जैसी कोई आकृति और चमकती आंखें दिखाई पड़ रही है। इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंधेरे में किसी महिला के रोने की आवाज़ सुनाई दे रही है। आवाज़ बेहद खौफनाक लग रही हैं। महिला फूट-फूट कर चीखते हुए रो रही है। यह महिला कौन थी, यह वीडियो कहां का है, कटनी का है या फिर कहीं और का, यह पूरी घटना क्या किसी चुड़ैल से जुड़ी है, यह अभी भी रहस्य है। ऐसी किसी भी अफवाह का त्रिलोक न्यूज़ चैनल अपनी तरफ से पुष्टि तो नहीं करता, मगर जो चर्चा आज पूरे शहर में है, उसने सभी को हैरत में डाल दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!