ताज़ा ख़बरें

स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय में शाला भारती के गठन(छात्र संसद का गठन) के लिये चुनाव सम्पन्न हुआ..

खास खबर

स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय में शाला भारती के गठन(छात्र संसद का गठन) के लिये चुनाव सम्पन्न हुआ..
खण्डवा//सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में शुक्रवार को शाला भारती का गठन व कन्या संसद के गठन के लिये निर्वाचन प्रक्रिया निर्विध्न सम्पन्न हुई। विद्यालय की अंकिता खेड़े ने बताया कि इस विद्यालयीन निर्वाचन प्रक्रिया में कक्षा 9वी से 12 वी तक के छात्र छात्राओं ने उत्साह से भाग लेते हुए अपने मत का भी प्रयोग किया।यही नही मतदान के पूर्व छात्र प्रत्याशियों ने अपने पद शाला परिषद के लिये जिसमें जल व ऊर्जा,स्वच्छता एवं पर्यावरण,अनुशासन, बालसभा,प्रार्थना वंदना,उत्सव,शारीरिक,
खेल,सेनापति,उपसेनापति,शालानायक,उपशाला नायक,इसी तरह कन्या संसद के लिये अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, मंत्री,सहमंत्री व कोषाध्यक्ष के लिये अपने पक्ष में मतदान करने के लिये दो दिनों से प्रचार अभियान चलाया था।लोकतांत्रिक प्रणाली से मतदान करने के लिये प्रत्येक छात्र छात्राओं में अधिक उत्साह नजर आ रहा था।उक्त पदों पर खड़े छात्र प्रत्याशियों ने अपने पद को लेकर बड़ी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने व विद्यालय के विकास के लिये कार्य करने की बात कही है।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले सहित निर्वाचन अधिकारियों की भूमिका में विद्यालय के आचार्य संतोष पटेल,मनीष पटेल,प्रदीप पटेल, कविता सिलारपुरिया,दीपाली इंघे, अरुण गायकवाड़,विनोद बजाज, रीना झालाआदिजनों का योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!