ताज़ा ख़बरें

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन,

खबर नगर निगम से

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन,

गौरीकुंज सभागार में नगर निगम और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान मे हुआ आयोजन,

खंडवा ।। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरे प्रदेश भारत में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत गौरीकुंज सभागार में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम खंडवा एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले में नशे की लत के विरुद्ध सामाजिक चेतना जागृत करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तोमर, सेवादास पटेल, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, विक्की भांवरे, राजेश यादव, दिना पवार, राजेश तिवारी,सुनील जैन आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, उपायुक्त एस. आर. सिटोले सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पाषर्दगण पुलिस अधिकारी, निगम अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थी, चिकित्सक, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत 15 जुलाई से प्रारंभ किए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शॉर्ट फिल्म्स और रील्स के प्रदर्शन से हुई। इन फिल्मों ने नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचने के उपायों को रोचक एवं प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का मंच पर स्वागत कर दीप प्रज्वलन की रस्म अदा की गई। मां भारती और मां सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की आध्यात्मिक शुरुआत की गई। आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, उपायुक्त एस. आर. सिटोले, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, श्रीमती वर्षा घिडोड़े एवं सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया मेड़ा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माला से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
एएसपी श्री महेन्द्र तारनेकर ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया एवं अब तक चलाए गए अभियान की रूपरेखा, प्रमुख उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इसके पश्चात क्रमशः भाजपा जिला महामंत्री राजेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तोमर, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, विधायक कंचन तंवे, महापौर अमृता अमर यादव द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए। सभी वक्ताओं ने नशे के सामाजिक, मानसिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला एवं युवाओं को इससे बचाने की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय इंगले एवं डॉ. प्रेरणा अग्रवाल ने नशा छोड़ने की प्रक्रिया को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया। डॉ. इंगले ने बताया कि “अगर व्यक्ति नशा छोड़ने का दृढ़ निश्चय कर ले, तो हम उन्हें ऐसी दवाइयां उपलब्ध करवा सकते हैं जो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से नशे से दूर रखने में मदद करेंगी।” साथ ही, MANAS हेल्पलाइन के माध्यम से परामर्श सुविधा की जानकारी भी साझा की गई।आयोजित कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक का संदेश भी सभी उपस्थितजनों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेशवासियों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।कार्यक्रम के प्रारंभ में एक विशेष हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत द्वारा सभी उपस्थितजनों को नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने सामूहिक रूप से यह प्रण लिया कि वे स्वयं, अपने परिवार और समाज को नशे से मुक्त रखने का सतत प्रयास करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!