पीलीभीत में एक युवक को तालिबानी अंदाज में पेड़ से बांधकर पीटने की वीडियो सामने आया है। आरोपी हाफिज शमसुद्दीन पर आरोप है कि उसने अपने सगे बहनोई यामीन को अपने घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा। मामला अमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बरा मंझलिया का है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यामीन की कमरे में और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की जा रही है। वीडियो में घर के अंदर भी मारपीट की जा रही है। घटना को लेकर गांव में गंभीर रोष और भय का माहौल है।
पीड़ित यामीन निवासी पिंजरा भट्टे पर तांगा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाफिज ताबीज और झाड़-फूंक का काम करता है। लेकिन पिछले कुछ समय से उसका काम ठप है और वह मानसिक तनाव में था।











