ताज़ा ख़बरें

*मां नवचंडी मेला अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न*

खास खबर

*मां नवचंडी मेला अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न*
खण्डवा//नगर निगम खंडवा द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2026 को मां नवचंडी मेला परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को हास्य, ओज, देशप्रेम और साहित्यिक संवेदनाओं से सराबोर कर दिया।

कवि सम्मेलन में श्री शशिकांत यादव (देवास), श्री मनवीर मधुर (मथुरा), श्री सुदीप भोला (दिल्ली), श्री शम्भू शिखर (मधुबनी), श्री अशोक चारण (जयपुर), श्री चेतन चर्चित (मुंबई) एवं संयोजक श्री अमन अक्षर (मूंदी/इंदौर) द्वारा उत्कृष्ट काव्य-पाठ प्रस्तुत किया गया। कवियों की रचनाओं ने सामाजिक सरोकार, देशभक्ति, समसामयिक विषयों एवं मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने भरपूर सराहना के साथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री विक्की भांवरे, पूर्व विधायक श्री देवेंद्र वर्मा सहित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा महापौर एवं पूर्व विधायक द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिया गया। महापौर एवं अध्यक्ष द्वारा मंचासीन कवियों का स्वागत-सम्मान कर काव्य संध्या का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कवि सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत रचनाओं में देशप्रेम, सामाजिक यथार्थ, भ्रष्टाचार, आमजन की पीड़ा, नारी सशक्तिकरण, समकालीन डिजिटल संस्कृति तथा राधा–कृष्ण भक्ति भाव जैसे विविध विषयों को सशक्त अभिव्यक्ति मिली। श्रोताओं की निरंतर तालियों और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन की सफलता को रेखांकित किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!