ताज़ा ख़बरें

कोटेदार को रंगे हाथ बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया

बिजली विभाग और पुलिस की टीम ने बिजली चोरी में कोटेदार को रंगे हाथ पकड़ा

Gonda जिले से सबसे बड़ी सनसनी खेज कर्नलगंज, क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द से एक मामला सूत्रों से पता चला है लगातार कोटेदार जनता के हिस्से का राशन चोरी और कटौती कर जनता को राशन कम दे रहा है l आज दिनांक रामगोपाल तिवारी की एक और चोरी पकड़ी गई l बिजली विभाग ने पुलिस के साथ छापेमारी में रंगे हाथों पकड़ लिया l जांच के बाद चोरी पकड़ी गई l सूत्रों से पता चला है कि मोटर और अन्य उपकरण ज्यादा वोल्टेज वाले उपकरण चलाए जा रहे थे l आखिरकार पुलिस ने कोटेदार को बिजली चोरी में भी पकड़ लिया l एक कहावत कही गई है कि चोर सब कुछ छोड़ सकता हैं पर चोरी नहीं आज ये बात सिद्ध हो गई है l आखिरकार चोरी पकड़ी ही गई l लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कठिन कार्यवाही होनी चाहिए l वहां पर कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकार के साथ कोटेदार परिवार सहित बत्तमीजी से पेश आए और अभद्रपूर्वक भाषा का प्रयोग और मारने की धमकी दी l जिससे पूरे पत्रकार संगठन में आक्रोश है पत्रकारों ने ऐसे लोगों पर कठिन कार्यवाही की मांग की है कि ऐसे लोगों पर कठिन कार्यवाही होनी चाहिए l जिसकी रिकॉर्डिंग और वीडियो एक पत्रकार के मोबाइल में रिकॉर्ड हुई l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!