ताज़ा ख़बरें

*नगरीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिक निगम खंडवा को पर्यावरण पुरस्कार*

 

खण्डवा//महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा खंडवा नगर निगम को “पर्यावरण पुरस्कार” प्रदान किया गया। यह पुरस्कार निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत द्वारा प्राप्त किया गया।

*महापौर जी के नेतृत्व में 50 उद्यानों का कायाकल्प एवं 2 मियावाकी वन तैयार*
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी के नेतृत्व में अब तक शहर के 50 उद्यानों का कायाकल्प कार्य सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके अलावा, 2 जंगल मियावाकी पद्धति पर तैयार किए गए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

*पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्य प्रारंभ*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज महापौर जी के नेतृत्व में सांकेतिक रूप से पौधारोपण कार्य प्रारंभ किया गया। इस अभियान का लक्ष्य निकट भविष्य में 10,500 पौधे रोपित करना है, जिससे खंडवा नगर का पर्यावरण और भी स्वच्छ व हरा-भरा बनाया जा सके।

*खंडवा नगर निगम को पुरस्कार मिलने पर नागरिकों को बधाई*
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में खंडवा नगर निगम को पर्यावरण पुरस्कार प्राप्त होने पर समस्त खंडवा नगर के नागरिकों को हार्दिक बधाई दी जाती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!