ताज़ा ख़बरें

*जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा विशेष नाला सफाई कार्य संपन्न*

खबर नगर निगम से..

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा विशेष नाला सफाई कार्य संपन्न*

दिनांक 13/05/2025 को नगर निगम द्वारा जनहित में चलाए जा रहे नालों एवं नालियों के विशेष संरक्षण एवं सफाई अभियान के अंतर्गत झोन क्रमांक 5 एवं झोन क्रमांक 1 में वार्डवार व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें भारी मशीनरी जैसे जेसीबी, पोकलेन, डंपर आदि का उपयोग कर नालों से मलबा हटाया गया एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया गया।

*झोन क्रमांक 5 – वार्ड क्रमांक 36 (खान शाह वाली क्षेत्र)*

विशेष सफाई का कार्यस्थल:
• मुख्य कच्चा नाला – मेन रोड पुलिया से लेकर आंगनबाड़ी तक
• वार्ड क्रमांक 36 से पैन वालों के निवास तक

प्रमुख जानकारी:
• निकाले गए मलबे की मात्रा: लगभग 3 ट्रॉली
• साफ किए गए जलीय क्षेत्र की लंबाई: लगभग 200 मीटर
• उपयोग की गई मशीनरी: जेसीबी
• कार्य में योगदान देने वाले कर्मचारी:
• वार्ड जमादार: श्री जय श्री नाजिम
• नाला गैंग कर्मचारी: श्री मनोज, श्री नटवर, श्री देवदास

*झोन क्रमांक 1 – विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य*

वार्डवार कार्यविवरण:
1. वार्ड क्रमांक 08 – फिशर स्कूल नाले की जेसीबी से सफाई एवं डंपर द्वारा मलबा उठाव
2. वार्ड क्रमांक 04 – टेंपल टैंक नाले की पोकलेन मशीन द्वारा सफाई
3. वार्ड क्रमांक 03 – गौतम नगर क्षेत्र में नाली की सफाई
4. वार्ड क्रमांक 04 – होटल रॉयल इन के पास नाली सफाई
5. वार्ड क्रमांक 05 – वात्सल्य बिहार क्षेत्र में नाली सफाई
6. वार्ड क्रमांक 06 – सर्वोदय कॉलोनी, बीसेन जी के घर के आसपास नाली सफाई
7. वार्ड क्रमांक 07 – चिराखदान क्षेत्र में नाली सफाई
8. वार्ड क्रमांक 08 – राम नगर क्षेत्र में नाली सफाई
9. वार्ड क्रमांक 09 – गली नंबर 1 में नाली सफाई
10. गुलगुली नाले की भी सफाई करवाई गई

प्रमुख जानकारी:
• निकाले गए मलबे की कुल मात्रा: कुल 3 ट्रॉली
• साफ किए गए क्षेत्र की लंबाई:
• नाला सफाई – लगभग 200 मीटर
• नाली सफाई – लगभग 100 मीटर

*कार्य में योगदान देने वाले कर्मचारी:*
• श्री बिरजू
• श्री मोहित गढ़े
• श्री विशाल सारसर
• श्री मोहित डगोरे

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे इस नाला संरक्षण अभियान का उद्देश्य है वर्षा ऋतु से पूर्व जलभराव की समस्या को रोकना एवं नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना। आगामी दिनों में यह अभियान और अधिक क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!