
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
सड़क बनाने का काम कर रहे थे, मुंबई से लाए गए नाबालिक,
बाल श्रम के तहत पकड़े जाने पर आज पहुंचे खंडवा बाल कल्याण समिति के समक्ष,
खंडवा// खालवा ब्लॉक के दो नाबालिक बच्चे मजदूरी की तलाश में मुंबई उल्लास नगर सड़क बनाने के काम के लिए पहुंचे जहां बाल श्रम के तहत सूचना प्राप्त हुई जिसके लिए कानूनी प्रावधान:ये है
बाल श्रम अधिनियम के अनुसार, 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी रोजगार में नियोजित करने पर प्रतिबंध है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत नाबालिको को श्रम विभाग द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और समिति सदस्य मोहन मालवीय,स्वप्निल जैन,रुचि पाटिल,कविता पटेल ने बच्चों की काउंसलिंग कर परिवार के सुपुर्द किया, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि यदि कोई बच्चा बाल श्रम में लगे या मजबूर दिखाई दे तो अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें या चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर कॉल करें











