ताज़ा ख़बरें

*इको कैंप संपन्न*

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*इको कैंप संपन्न*
खण्डवा//पर्यावरण संरक्षण गतिविधि खंडवा के अंतर्गत दिनांक 12 5.2025 को स्थानीय स्कॉलर्स डेन स्कूल में एक दिवसीय इको कैंप संपन्न हुआ यह कैंप कक्षा छठवीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों हेतु रखा गया था, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में जिला पंचायत सीईओ डॉ नागार्जुन बी गौड़ा मुख्य अतिथि एवं श्री अंकित जी गजकेश्वर पर्यावरण सहसंयोजक मालवा प्रांत एवं श्री नवनीत जी अग्रवाल नगर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहे ,द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों को खेल गतिविधि द्वारा पर्यावरण संरक्षण बताया गया एवं भोजन पश्चात विभिन्न कार्यशालाएं जैसे एक वृक्ष बनाना वेस्ट से बेस्ट एवं बी संवर्धन सिखाया गया उसके पश्चात प्रोजेक्टर पर डॉक्युमेंट्री जो कि पर्यावरण से संबंधित विषयों पर आधारित थी दिखाई गई तत्पश्चात एक क्विज का आयोजन किया गया बाद में एक सत्र एक सॉल्यूशन का भी रखा गया जिसमें पर्यावरण को नुकसान होने से किस तरह बचाया जा सकता है बताया गया अंत में समापन सत्र में श्री दविन्द्र जी मोरे मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ,जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी सोलंकी जी मुख्य अतिथि रहे । अंत में आभार प्रदर्शन विमल खंडेलवाल, पर्यावरण जिला संयोजक ने किया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!