थाना खैरीघाट क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण, श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी की बाइट.
– आज दिनांक 02.05.2025 थाना खैरीघाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई ग्राम रायपुर में एक महिला का शव एक मड़हे में पड़ा हुआ है । उक्त सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस टीम, फॉरेन्सिक टीम तथा अधिकारीगण मौके पर पहुँचे । जांच में पता चला कि मृतका उम्र करीब 45 वर्ष थाना मटेरा के शेखनडीहा गांव की रहने वाली थी तथा लगभग 01 वर्ष पूर्व से अपने पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी एवं करीब 01 सप्ताह पूर्व मृतका अपनी बेटी के ससुराल ग्राम रायपुर आई थी, जहाँ उसके साथ घटना घटित हुई है । मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गये हैं । पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन कर मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा मृतका की बेटी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खैरीघाट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है, शीघ्र ही घटना का अनावरण करते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
“विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” (VB-G RAM G) का शुभारंभ
8 hours ago
सेवा ही संकल्प… एक तरफ शिक्षा एक तरफ जन सेवा
8 hours ago
*सद्भावना मंच का आयोजन*
9 hours ago
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
9 hours ago
“भारतीय शिक्षा दिवस: शिक्षा के साथ संस्कारों का उत्सव”
12 hours ago
पुलिस को चकमा देकर बेखौफ चल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
12 hours ago
जिले में स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की हुई सघन जांच
12 hours ago
किशनकोट के प्राथमिक शिक्षक हरीश वर्मा दादू के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर डग रोड स्थित सांदीपनी विद्यालय में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया
12 hours ago
आचार्य डॉ. मुक्तिसागर जी एवं मुनि मानमुक्ति सागर जी का बड़ोद में भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा
12 hours ago
नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव डोंगरीपाली मे मनाया गया