ताज़ा ख़बरें

समय और पैसे की बचत को लेकर आज की आवश्यकता है एक राष्ट्र एक चुनाव,

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन आज किशोर सभागार में,

समय और पैसे की बचत को लेकर आज की आवश्यकता है एक राष्ट्र एक चुनाव,

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन आज किशोर सभागार में,

प्रमुख वक्ता के शामिल होंगे न्यायाधीश रोहित आर्य,

खंडवा ।। पूरे देश में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर विचार मंथन जारी हें, आम नागरिक का मध्य एक चुनाव से समय की बचत के साथ देश पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। भारत का लोकतांत्रिक ढांचा अपनी जीवंत चुनावी प्रक्रिया के आधार पर फल-फूल रहा है और नागरिकों को हर स्तर पर शासन को सक्रिय रूप से आकार देने में सक्षम बनाता है। स्वतंत्रता के बाद से अब तक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के 400 से अधिक चुनावों ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के प्रति भारत के चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की हमारा देश भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है ऐसे में हमारे यहां होने वाले चुनाव अत्यधिक महत्वपूर्ण है लेकिन अभी इन चुनावो में बहुत संभावनाए है। हालाँकि, अलग-अलग और बार-बार होने वाले चुनावों की प्रकृति ने एक अधिक कुशल प्रणाली की आवश्यकता पर चर्चाओं को जन्म दिया है। इससे “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा में रुचि फिर से जग गई है। एक राष्ट्र एक चुनाव जिससे चुनाव खर्च में कमी एवं समय की बहुत बचत होगी। देश हित में यह नारा अब हमें सार्थक करना है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस विचाराधीन प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार हेतु आज 1 मई गुरुवार को किशोर कुमार सभागार सिविल लाइन खंडवा में शाम 7:00 बजे एक राष्ट्र एक चुनाव हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन आयोजित किया गया हें। आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान रोहित आर्य न्यायाधीश शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भारत झवर करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल शामिल होंगे। एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान समिति ने सभी गणमान्य नागरिकों से आयोजित गोष्ठी में शामिल होने का अनुरोध किया हें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!