मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में नगर की ऐतिहासिक मोती झील के सौंदर्यकरण और जल शुद्धिकरण का अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से मोती झील की सफाई कराई। इस दौरान स्वयं जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी झील की सफाई करते नजर आए।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक मोती झील के सौंदर्यकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसी क्रम में एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से जल शुद्धिकरण और झील के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने का अभियान प्रारंभ किया गया हैउन्होंने कहा कि यदि यह प्रयास सफल होता है और जल संरक्षण तथा जल शुद्धिकरण के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, तो इसी तर्ज पर आगे काली नदी में भी ऐसा अभियान चलाया जाएगा।
0 1 minute read










