ताज़ा ख़बरें

इंदौर में मास्टर प्लान से छेड़छाड़…???

*सुभाष मार्ग, छावनी की सड़क की चौड़ाई घटाने का निगम में निकाला रास्ता*

*इंदौर में मास्टर प्लान से छेड़छाड़…???*

 

*सुभाष मार्ग, छावनी की सड़क की चौड़ाई घटाने का निगम में निकाला रास्ता*

 

*पहली बार मास्टर प्लान की सड़क की चौड़ाई कम होगी, एक गलत उदाहरण होगा तैयार*

 

इंदौर। इंदौर नगर निगम के द्वारा सुभाष मार्ग और छावनी की सड़क की चौड़ाई घटाने का रास्ता निकाल लिया गया है। इसके तहत पहली बार मास्टर प्लान की सड़क की चौड़ाई कम होगी और एक गलत उदाहरण शहर के समक्ष तैयार किया जाएगा।

 

निगम के द्वारा मास्टर प्लान के प्रावधान के अनुसार जब भी जिस भी सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू किया जाता है तो वहां पर नागरिकों के द्वारा उसका विरोध किया जाता है। नागरिक हमेशा सड़क की चौड़ाई को कम करके अपने निर्माण बचाने की गुहार लगाते हैं। चाहे शीतला माता बाजार रोड हो, गणेशगंज रोड हो या फिर मालगंज रोड हो, हर स्थान पर यही हुआ है। अब तक हमेशा नगर निगम यह कहता रहा है कि मास्टर प्लान में प्रावधान की गई सड़क की चौड़ाई में एक फीट भी कमी नहीं की जाएगी।

 

नागरिकों के विरोध का नगर निगम की ओर से यह जवाब रहा है कि हमने आज तक कभी भी किसी सड़क की चौड़ाई को कम करने का काम नहीं किया है, तो आपके यहां पर भी यह काम नहीं होगा।

अब तक की इस परंपरा को तोड़ते हुए इस बार इंदौर नगर निगम जनता की मांग पर सुभाष मार्ग और छावनी की सड़क की चौड़ाई को कम करने के लिए तैयार हो गया है। जनता की चाहत पर सुभाष मार्ग की सड़क को 80 फीट और छावनी की सड़क को 60 फीट करने पर सहमति हो गई है। यह कार्य करने के लिए नगर निगम के द्वारा रास्ता भी निकाल लिया गया है। नगर निगम की जन कार्य समिति के प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि हम मास्टर प्लान की सड़क की चौड़ाई नहीं घटा रहे हैं बल्कि प्रथम चरण में इन सड़कों को 80 फीट और 60 फीट की बनाने का फैसला लिया गया है। बाद में फिर मास्टर प्लान के प्रावधान के अनुसार काम होगा। राठौर ने जो कहा वही तरीका नगर निगम के द्वारा अपनाया गया है।

 

इस तरह सड़क की चौड़ाई को किस्तों में लागू करने का कोई और उदाहरण इसके पूर्व इंदौर में सामने नहीं आया है।

 

त्रिलोक न्यूज़ चैनल 🆕

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!