बिहार

राजा परिवार ने सैकड़ों गरीब असहाय लोगों को सारी और लूंगी दिया

राजा परिवार ने सैकड़ों गरीब असहाय लोगों को सारी और लूंगी दिया
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर ब्लॉक के अंतर्गत सतमलपुर पंचायत के मुखिया नसीमा खातून उनके पति वसीम राजा एवं मुखिया प्रतिनिधि बेलाल राजा के सौजन्य से रमजानुल मुबारक के आखिरी जुमा यानी अलविदा के दिन सैकड़ों गरीब असहाय महिला और पुरुषों के बीच सारी और लूंगी बांटा गया। पूछे जाने पर जन सुराज अभियान समिति सदस्य वसीम राजा एवं मुखिया प्रतिनिधि बेलाल राजा ने बताया कि मेरे कमाई में गरीब गुरबा का हक बनता है, इसलिए हमलोग प्रत्येक वर्ष गरीब गुरबा महिला और पुरुषों को मदद करने का काम करता हूं। उन्होंने बताया कि आज सैकड़ों लोगों को सारी और लूंगी बांटी गई। सारी और लूंगी वितरण के उपरांत वसीम राजा ने संपूर्ण देश वासियों, जिला वासियों को ईद और राम नवमी पर्व को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इधर गरीब गुरबा ने सारी और लूंगी मिलने पर राजा परिवार को दुआएं दे रहे थे। मौके पर पूर्व जिला पार्षद सह जन सुराज अभियान समिति सदस्य वसीम राजा, स्थानीय मुखिया नसीमा खातून, मुखिया प्रतिनिधि बेलाल राजा, मो जसीम, नरेश पंडित, शत्रुघन भगत, मेहवाल राजा, दानिश राजा आदि मौजूद थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!