बिहार

मकई खेत से युवक का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी  समस्तीपुर। रविवार को समय करीब 10:00 बजे मुसरीघरारी थाना के तहत ग्राम बथुआ बुजुर्ग वार्ड संख्या 15 स्थित कौआ गाछी स्थित मक्का के खेत में एक शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुआ। मुसरीघरारी थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से सल्फास की 02 गोली एवं पैकेट सहित, गुटखा का कुछ पैकेट, 01 जोड़ा चप्पल बरामद किया गया। शव के मुंह पर झाग पाया गया एवं बोमेटिंग करने का कुछ साक्ष्य पाया गया। बाद में मृतक की पहचान मनीष कुमार पिता यशंवंत चौधरी ग्राम, जितवारपुर कुम्हिरा, थाना सरायरंजन, जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक की शादी करीब 06 माह पूर्व हुई थी। मृतक अपने माता-पिता, भाई एवं पत्नी के साथ गुजरात में रहता थे। कुछ दिन पूर्व ही अपने गाँव आये थे। मृतक परिवारिक कारण से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है, एफएसएल की टीम बुलाई गई है, जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है, स्थिति सामान्य है। इसकी पुष्टि एएसपी संजय कुमार पांडे ने की।

मकई खेत से युवक का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

समस्तीपुर। रविवार को समय करीब 10:00 बजे मुसरीघरारी थाना के तहत ग्राम बथुआ बुजुर्ग वार्ड संख्या 15 स्थित कौआ गाछी स्थित मक्का के खेत में एक शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुआ। मुसरीघरारी थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से सल्फास की 02 गोली एवं पैकेट सहित, गुटखा का कुछ पैकेट, 01 जोड़ा चप्पल बरामद किया गया। शव के मुंह पर झाग पाया गया एवं बोमेटिंग करने का कुछ साक्ष्य पाया गया। बाद में मृतक की पहचान मनीष कुमार पिता यशंवंत चौधरी ग्राम, जितवारपुर कुम्हिरा, थाना सरायरंजन, जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक की शादी करीब 06 माह पूर्व हुई थी। मृतक अपने माता-पिता, भाई एवं पत्नी के साथ गुजरात में रहता थे। कुछ दिन पूर्व ही अपने गाँव आये थे। मृतक परिवारिक कारण से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है, एफएसएल की टीम बुलाई गई है, जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है, स्थिति सामान्य है। इसकी पुष्टि एएसपी संजय कुमार पांडे ने की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!