जन सुराज पार्टी 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी : प्रशांत किशोर

समस्तीपुर। शहर के मगरदही घाट बाई पास रोड अवस्थित संध्या उत्सव पैलेस में शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता से पूर्व जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। परिचय प्राप्त करने के उपरांत प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं समस्तीपुर जिले में दो साल पहले आया था उस समय हमारी संख्या बहुत कम थी, आज जन संख्या देखकर मेरा मन गदगद हो गया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी अपने बल बूते पर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अच्छा प्रदर्शन कर बिहार में अपनी सरकार बनाने में सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार का मानसिकता बिगड़ गया है उनसे बिहार की जनता ऊब चुकी है इसीलिए बिहार की जनता ने सत्ता परिवर्तन चाह रही है। उन्होंने कहा कि आपलोगों का आशीर्वाद मिला तो जन सुराज पार्टी अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में राजद और कांग्रेस में सही से तालमेल नहीं हो पा रहा है, कौन कितने सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी यह अबतक तय नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अगर बिहार में बनती है तो बिहार में विकास ही विकास देखने को मिलेगा। उन्होंने शराब बंदी पर बोलते हुए कहा कि बिहार में शराब बंदी हुआ ही नहीं धड़ल्ले से शराब बिक्री की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब बंदी पूरे भारत में होना चाहिए सिर्फ बिहार में क्यों। प्रेस वार्ता के अवसर पर जन सुराज अभियान समिति सदस्य वसीम राजा के अलावा जिला अध्यक्ष राज कपूर सिंह, उप मेयर राम बालक पासवान, भूपेंद्र यादव, संजू सिंह, तारकेश्वर प्रसाद सिंह, निरंजन कुमार आदि मौजूद थे।
2,505 1 minute read
