रायगढ़

रायगढ़। अविन्य युवा संगठन रायगढ़ द्वारा आयोजित किया गया विशाल रक्तदान शिविर।

संजीवनी अस्पताल के रायगढ़ ब्लड बैंक में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन। सभी रक्तदाताओं को दिया गया हेलमेट, प्रशस्ति पत्र और स्वल्पाहार।

त्रिलोक न्यूज जिला रायगढ़ संवाददाता- रमेश चौहान

अविन्य युवा संगठन रायगढ़ द्वारा आयोजित किया गया विशाल रक्तदान शिविर।

संजीवनी अस्पताल के रायगढ़ ब्लड बैंक में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन।

सभी रक्तदाताओं को दिया गया हेलमेट, प्रशस्ति पत्र और स्वल्पाहार

नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविटीज (NIFAA) के विशाल मुहिम संवेदना 2 के तहत शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94 वें शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ से संबद्ध जिले के अविन्य युवा संगठन रायगढ़ द्वारा विश्व रिकॉर्ड रक्तदान शिविर का आयोजन संजीवनी अस्पताल परिसर में संचालित रायगढ़ ब्लड बैंक में किया गया। इस रक्तदान शिविर को आयोजित करने के कई उद्देश्य थे जिसमें से प्रमुख रूप से पूरे भारत में 2400 से भी अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करके 2.5 लाख रक्तदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाना, साथ ही जिले के रक्त आवश्यकता की पूर्ति करना, युवाओं और महिला रक्तदाताओ को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर का विधिवत शुभारंभ वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस शिविर में महेशराम, छाया डनसेना, संजू चंद्रा, धनंजय अग्रवाल, पौरुष देवांगन, अभय यादव, सुनील मेहर, मनोज कुमार पटेल, सोमलाल, सोमेश गौतम, सोनू देवांगन, रमाकांत, मुकेश साहू, विवेक पटेल, सूरज पटेल, अनिल साव, सुजीत कुमार बेहरा, समरेश बेहरा, ऋषि राज, नवीन कुमार दुबे, संजय अग्रवाल, योगेंद्र निराला, चंद्रभूषण चौबे, भूषण पटेल समेत अन्य रक्तदाताओं द्वारा कुल 37 यूनिट रक्तदान प्राप्त किया गया जिसमें 2 महिला और 35 पुरुषों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान 3 रक्तदाता ऐसे भी रहे जिन्होंने जीवन में प्रथम बार रक्तदान किया, जिन्हें आगे निरंतर रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु “जन उपकर विकास सेवा संस्थान” द्वारा हेलमेट और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा सभी रक्तदाताओं को फूड पैकेट दिया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के दीपक पटेल के सहयोग से जन सामान्य में रक्तदान जागरूकता लाने हेतु रक्तदाताओं के वाहन में रक्तदान-महादान के रेडियम स्टीकर भी लगाए गए। 

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में एन.एस.एस. के जिला संगठक श्री भोजराम पटेल सर, कलाविद् श्री मनोज श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। 

प्रमुख सहयोगी के रूप में नेहरू युवा केंद्र- MY भारत के जिला युवा अधिकारी- चंद्रभूषण चौबे, कृषि विभाग से अमित पटेल, दीपक पटेल, रायगढ़ ब्लड बैंक से प्रदीप पाण्डेय, नीरज पाण्डेय उपस्थित रहे।

जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन अविन्य युवा संगठन के अध्यक्ष सुशांत पटनायक, उपाध्यक्ष खुशबू साहू समेत हिमांशु कुमार सोनी, सुखदेव टंडन और धीरज पटेल के पहल से हुआ। 

अविन्य युवा संगठन के अध्यक्ष सुशांत पटनायक ने कहा कि “प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को नियमित रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान के बहुत से फायदे हैं। प्रत्येक रक्तदाता रक्तदान करके एक जीवन की रक्षा हेतु अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है, इसलिए हमारा भी यह कर्तव्य है कि रक्तदाता की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, इसी को ध्यान में रखते हुए हम प्रोत्साहन हेतु हेमलेट देकर और रक्तदाता के वाहनों में रेडियम के स्टीकर लगाकर रक्तदाताओं को सुरक्षित रखने एवं जन सामान्य में रक्तदान को लेकर जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रकार के शिविर का आयोजन हमारे संगठन द्वारा प्रथम बार किया गया है, हम आगामी समय में और भी शानदार और वृहद तरीके से ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।”

रायगढ़ ब्लड बैंक के संचालक प्रदीप पाण्डेय जी ने कहा कि रक्तदान के बहुत सारे फायदे है। अगर आप नियमित रक्तदान कर रहे है तो हार्ट अटैक जैसे गंभीर समस्या लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। और सबसे बड़ी बात किसी जरूरतमंद तो समय से रक्त प्राप्त हो पाता है। हमारा रायगढ़ जिला सिकल सेल बेल्ट के अंतर्गत आता है क्योंकि यहां सिकलिन (थैलीसीमिया) की बीमारी अधिक है। इसलिए हमारे जिले में रक्त की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। ऐसे में इस प्रकार के शिविर भी समय समय पर आवश्यक है। रक्तदान यानि महादान अर्थात हम रक्तदान करके महादान कर रहे हैं। रायगढ़ ब्लड बैंक द्वारा आय दिन ऐसे भी रक्तदान शिविरों का आयोजन विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग द्वारा किया जाता है और रक्त आपूर्ति का प्रयास निरंतर जारी रहता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!