बिहार

कांग्रेस नेता का निधन, शोक की लहर

कांग्रेस नेता का निधन, शोक की लहर
पूसा (समस्तीपुर)। कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार का हार्ट अटैक से शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर आम होते ही पूसा प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। इधर जानकारी मिलने पर कांग्रेस कमिटी की टीम मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झंडे से लपेट कर अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि डॉक्टर अशोक कुमार के बड़े पुत्र अभिषेक कुमार ने दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमने एक योग्य अभिभावक एवं अच्छे मार्गदर्शक को खो दिया है, जो निकट भविष्य में पूर्ण होना संभव नहीं। मो मोहीउद्दीन, मौके पर अंकुर कुमार, आशीष कुमार, विष्णु कुमार, शंभू गुप्ता, दिनेश ठाकुर आदि शामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!