बिहार

खानपुर में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह

खानपुर में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड के अंतर्गत चकवाखर चौक स्थित आईमास कंप्यूटर एजुकेशन हॉल में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आपस में और एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली मिलन समारोह का जश्न मनाया। बताया जाता है कि होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है, यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। मौके पर युवा राज्य कार्यकारिणी सदस्य ई महेश कुमार, जिला किसान समिति संयोजक निरंजन कुमार, पूर्व मुखिया राजेश कुमार पासवान, पंकज झा, वीरेश प्रसाद, निक्कू कुमार, प्रखंड संयोजक दीपक कुमार सहनी, फैजल आलम, प्रखंड अध्यक्ष राम दयाल यादव, पंचायत समिति सदस्य सह प्रखंड संयोजक कुंदन कुमार झा, मुकेश प्रसाद, दीपक कुमार सहनी, पंकज कुमार बाबा आदि मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!