ताज़ा ख़बरें

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अश्विन जोशी के पुतले को पागलखाने में भर्ती कराया गया

 

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल

इन्दौर

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस के एक नेता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से चुनाव हार गए उसी के चलते कांग्रेस पार्टी द्वारा उनका टिकट भी काट दिया गया। शायद इसी वजह से उनका मानसिक दिवालियापन हो गया है और वह अनर्गल बातें करने लगे हैं। उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जो अपशब्द कहे गए हैं बहुत ही निंदनीय है। इसी के चलते आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी साथियों के साथ अश्विन जोशी के पुतले को बाणगंगा मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!