कन्या शिक्षा परिसर धूलकोट एवं गोगांवा की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 10 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
30 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विशिष्ट शासकीय कन्या शिक्षा परिसर धूलकोट एवं गोगांवा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इन विद्यालयों के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। प्रवेश पत्र 12 मार्च से परीक्षा दिनांक तक डाउनलोड किये जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जायेगी।













