
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का 74वा जन्म दिवस मनाया गया समस्तीपुर
आज लोहिया आश्रम समस्तीपुर में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का 74वां जन्मदिवस जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने माननीय मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि आप इसी तरह बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाते रहिए। आपके दूर दृष्टि और प्रयास से बिहार एक दिन देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएगा। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है। 2025 फिर से नीतीश विधानसभा में 225। माननीय मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामना देने वालों में उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पार्टी के प्रदेश नेता प्रो तकी अख्तर, जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी अनस रिजवान ,प्रेम पासवान,सुरज सहनी, अरुण पासवान, शिव शंकर महतो अशरफी सहनी,अंजनी कुशवाहा, राजकुमार साह, संजीत कुशवाहा, अभिषेक कुमार, तोहिद आलम, रजा अंसारी,छेदीलाल भरतीया,शुभकांत ठाकुर, आदिल ख़ान,सुजित कुमार, हिमाचल कर्ण, बबलू यादव, नीलमणि झा आदि मौजूद रहे।