ताज़ा ख़बरें

🛕 *3 लाख से अधिक भक्तो ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

 

🚩 *चलित भस्मार्ती में लगभग 20 हज़ार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये*

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल

उज्जैन

 

श्री महाकालेश्वर मन्दिर मे सुबह 2:30 बजे के पूर्व से ही श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु दर्शनार्थी गण कतारबद्ध हो गए थे।

 

प्रातः चलित भस्मार्ती में लगभग 20 हज़ार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये। सूरज मेहता न्यूज चैनल टीम द्वारा अभी शाम साढ़े सात बजे समाचार लिखने तक लगभग 3 लाख 02 हज़ार 394 से अधिक दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।

 

अभी भी दर्शनार्थियों के दर्शन हेतु आने का सिलसिला जारी है। श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पट 27 फरवरी 2025 शयन आरती तक खुले रहेंगे। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट लगभग 44 घण्टे खुले रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!