ताज़ा ख़बरें

“विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा विभाग ने दिया भोले बाबा को पत्र, गौमाता को राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर घोषित करते हुए गोपाष्टमी को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की प्राथना की…”

खास खबर

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

“विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा विभाग ने दिया भोले बाबा को पत्र, गौमाता को राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर घोषित करते हुए गोपाष्टमी को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की प्राथना की…”

“गौमाता के कल्याण एवं राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने हेतू भोले बाबा को पत्र…”

खंडवा : शिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारतीय गोवंश रक्षण-संवर्द्धन परिषद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा विभाग के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा तुलजा भवानी माता प्रांगण स्थित शिव मंदिर पर एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ को मांग पत्र सौंपा जिसमें प्रभु शिव शंकर से प्रार्थना करते हुए कहा कि “आपका वाहन नन्दी भगवान और नन्दी-माता अर्थात गोमाता, आजकल अत्यन्त उपेक्षित, बेसहारा जीवन जी रहे हैं…धरती पर गौमाता की दुर्दशा हो रही है, हे भोले बाबा गोवंश की रक्षा करो, गौमाता की यह दयनीय स्थिति दूर करो…गोवंश की ओर से करूण पुकार सुनो, गोवंश को पुनः उसके गौरवपूर्ण सम्मानजनक आसन पर प्रतिष्ठित करो. गाय को राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर घोषित करते हुए गोपाष्टमी को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए…
बजरंग दल जिला गोरक्षा प्रमुख मनीष कुमार मलानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आएदिन गौमाता सड़कों पर घायल होकर अकाल मृत्यु को प्राप्त हो रही है , कहीं गौवंश कत्लखानों में काटे जा रहे हैं, स्थिति अत्यंत दयनीय है इसे लेकर आज भोले बाबा से गौमाता की रक्षा एवं कल्याण हेतु प्राथना स्वरूप मांग पत्र दिया गया है… इस अवसर पर प्रमुख रूप से विभाग सहमंत्री अनिमेष जोशी, विभाग संयोजक आदित्य मेहता, जिला सेवा प्रमुख रविन्द्र शेंडगे, जिला गौरक्षा प्रमुख विहिप हरिओम सेन, जिला सहमंत्री विनीत सोनी, जिला सह संयोजक शुभम निकुम, जिला सुरक्षा प्रमुख अजय मालवीय, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख रोहित चावरे, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख नयन बाथम, समर्थ लाड़, योगेश तिरोले , प्रताप सिंह दरबार, राहुल चंचलानी, विक्की गौड़ , जयपाल सिंह राजावत एवं अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे…

प्रचार प्रसार विभाग
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला खंडवा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!