महाशिव रात्रि पर्व को लेकर 501 कन्याओं द्वारा निकाला गया कलश यात्रा

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर ब्लॉक के अंतर्गत हांसा पंचायत के हांसा गांव स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 501 कन्याओं ने कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा हांसा पंचायत के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बहेरा चौक, नागरबस्ती होते हुए बेगमपुर सीमा के पास तक गाजे बाजे के साथ पहुंचा और पुनः बेगमपुर सीमा के पास से वापस होते हुए नागरबस्ती, बहेरा चौक होते हुए हांसा शिव मंदिर के पास पहुंचा और कलश स्थापना की गई। बताया जाता है कि महाशिवरात्रि भारतीयों के एक प्रमुख त्योहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है, माघ फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरंभ अग्निलिंग से उदय हुआ। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव अपने निराकार स्वरूप में आए थे और इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी हुआ था। कलश यात्रा को सफल बनाने में पंडित मिथिलेश झा, वार्ड सदस्य मिथिलेश पासवान, सुधीर सहनी, सोनू मंडल, राधे सहनी, राम नारायण, जीवछ, बलराम, श्री राम, अमन कुमार,अमित कुमार, ललित महतो के अलावा काफी तायदाद में भक्त जानो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
2,502 1 minute read