बिहार

जन सुराज पार्टी ने किया कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक

जन सुराज पार्टी ने किया कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत सतमलपुर स्थित राजा फ्यूल के परिसर में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मो जहांगीर ने की। इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के संयोजक कुंदन कुमार झा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि यह बैठक पार्टी का विस्तार और क्रियाशील को लेकर की गई। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव चुनाव में जन सुराज पार्टी की अहम भूमिका निभाएगी और बिहार में जन सुराज पार्टी की ही सरकार बनने जा रही है। वही दूसरी ओर राज्य अभियान समिति के सदस्य वसीम राजा ने कहा कि पिछली सरकार ने 35 – 40 से जनता को ठगने का काम किया है, परंतु अब बिहार की जनता ठगी का शिकार नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के अगुवाई में बिहार में अपना सरकार बनाएगी। उन्होंने आम आवाम से भी कहा है कि एक दफा हमारे प्रिय नेता प्रशांत किशोर को मौका दें। उन्होंने कहा कि वे बिहार के लिए बेहतर काम करके दिखाएंगे। अंत में वसीम राजा ने कहा कि मंगलवार को हरपुर एलौथ के माईरा होटल के नजदीक जन सुराज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक होने वाली है उसमें सभी लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!