बिहार

सलमान के हत्यारा को खोजने आया खोजी कुत्ता जल्दी ही पकड़े जाएंगे असली हत्यारा

सलमान के हत्यारा को खोजने आया खोजी कुत्ता,जल्द ही पकड़े जाएंगे असली हत्यारा

Oplus_131072

मस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत मथुरापुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज (नागरबस्ती) वार्ड संख्या 04 में जांच पड़ताल करने पहुंचे डॉग स्क्वॉड की टीम। बताते चले कि महाराजगंज निवासी मो सफीक का सात वर्षीय नाती मो सलमान बीते 11 जनवरी 2025 से गायब था जिसका शव गत 28 जनवरी को महज आधा किलो मीटर की दूरी पर एक तोड़ी के खेत से बरामद किया गया था। इसी को लेकर पुलिस हरकत में आई और असली हत्यारा को खोजने में लग गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारा मृतक के घर के कुछ ही दूरी के आसपास का है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द की इस मामले का उदभेदन हो जाएगा और असली हत्यारा गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसी को लेकर आज खोजी कुत्ता महाराजगंज आया और कुछ ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!