ताज़ा ख़बरें

76वे गणतंत्र दिवस पर स.शि.म.कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में झंडावंदन के पश्चात भैया बहिनों ने कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी..

खास खबर

76वे गणतंत्र दिवस पर स.शि.म.कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में झंडावंदन के पश्चात भैया बहिनों ने कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी..

खण्डवा:-देश का 76 वा गणतंत्र दिवस स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खंडवा विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमुक्तिलाल जी नरेड़ी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुमित जी जैन ने की,सरस्वती वंदना व अतिथियों के स्वागत के पश्चात विद्यालय के भैया बहिनो के द्वारा भाषण,नृत्य व नाटकों तथा योग की मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्री मुक्तिलालजी नरेडी ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएँ दी तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सुमित जी जैन ने संविधान के बारे में बताया साथ ही उन्होंने अपने अधिकार व कर्तव्य पर भी विचार रखे तत्पश्चात अतिथियों ने भैया बहिनो के द्वारा निर्मित हस्तलिखित पत्रिका का भी विमोचन किया।इस अवसर पर श्रीविवेकानंद बालकल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सुमित जी जैन, व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल,उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी अग्रवाल संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री जितेंद्र जी महाजन,श्री राधेश्याम जी चौहान सहित विद्यालय परिवार व भैया बहिन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!