ताज़ा ख़बरें

बमरौली कटारा घर से शौच के लिए निकले किसान का शव तालाब में मिला

फतेहाबाद । सोमवार रात घर से शौच के लिए निकले किसान का शव मंगलवार को तालाब में मिलने से परिवारजनों में हड़कंप मच गया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  सोमवार  रात्रि 10:00 बजे भगवान सिंह पुत्र मंगल सिंह शौच के लिए घर से निकले थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार जनों को चिंता सताने लगी और खोजबीन करने लगे। लेकिन भगवान सिंह का पता नहीं लगा।  मंगलवार को समय करीब दोपहर ढाई बजे भगवान सिंह की पुत्री ढूंढते ढूंढते तालाब के पास पहुंची तो भगवान का शव तालाब के किनारे मिला।  शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया।  बमरौली कटारा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!