
फतेहाबाद देहात क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड पर बने शिव मंदिर पर पूजा अर्चना कर कार्यभार संभाला । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं का धन्यवाद दिया।इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मयंक जादौन , जिला प्रतिनिधि रुमाल सिंह गुर्जर , अजमेर सिंह ,संकेत वर्मा,राहुल परिहार, सुभाष समाधियां,गजेंद्र जादौन ,अजय जादौन, निक्की पाराशर आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।