
कटनी मध्य प्रदेश

कटनी -पिपरिया सहलावन-ग्राम में लगभग पांच साल पूर्व से चल रही जलजीवन योजना के पानी की सप्लाई को बीते चार दिनों से बंद करके अब जलजीवन योजना के पानी की सप्लाई का कार्य ग्रामपंचायत के द्वारा किया जाने लगा है, जिसके अभी तक पड़े अपूर्ण कार्यो के चलते सभी वार्डों में इसके पानी की सप्लाई नलजल योजना की भांति पानी की धीमी गति के चलते घरों में नहीं पहुंचने की समस्या ग्रामवासियों द्वारा बताई जा रही है। ग्रामवासी कैलाश साहू, अरविंद ब्यौहार, अंबिका विश्वकर्मा,सौरभ, प्रमोद नामदेव सहित वार्डवासियों का कहना है की वर्तमान में चल रहे जलजीवन मिशन योजना के अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराये जाने के बीच अचानक से जलजीवन योजना की सप्लाई भी पूरी तरह से बंद कर दिये जाने से जलजीवन मिशन योजना से मात्र सुबह साढ़े छैह से आठ के बीच उस पर भी बीच-बीच में लाईट गुल रहने की स्थिति में मात्र घंटे भर के सप्लाई से पानी भरे जाने के कारण बीते तीन दिनों से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है,इसके पानी की धीमी गति के कारण सटक के जरीये ऊपर तक नहीं चढ़ पाने की स्थिति में लोग पाईप से डब्बे के जरीये तक गुम्मा और बाल्टी को भरने मजबूर हैं। इसको लेकर ग्रामवासियों ने ग्रामपंचायत के सचिव और सरपंच से इस ओर ध्यान देने की बात कही है,इस बारे में सरपंच मिरखूलाल आदीवासी का कहना है कि नलजल योजना के कनेक्शन को अलग करके अब जलजीवन मिशन योजना की सप्लाई से जोड़ दिया गया, वर्तमान में संबंधित ठेकेदार के द्वारा चैंबरों में बैल्ट-हुक और घरों में फाउंडेशन सैट करने का कार्य दिनभर के लिए कराया जा रहा है, जिसके कारण सुबह और शाम में पानी की सप्लाई चालू कराने का कार्य किया जा रहा है, अतः उक्त कार्य पूर्ण होने के पश्चात गांव में संभवतः पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव












