ताज़ा ख़बरें

*महापौर अमृता यादव ने लायन्स भोजन सेवा में दी सेवाएं*

लायन्स क्लब खण्डवा अन्नदान के क्षेत्र में अग्रणी-अमृता यादव

*महापौर अमृता यादव ने लायन्स भोजन सेवा में दी सेवाएं*
लायन्स क्लब खण्डवा अन्नदान के क्षेत्र में अग्रणी-अमृता यादव
खण्डवा।महापौर अमृता यादव ने लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा ज़िला चिकित्सालय में सन्चालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र में पहुँचकर अपनी सेवाएं दी।समाजसेवी सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स भोजन सेवा केंद्र के चेयरमैन गांधी प्रसाद गदले,को-चेयरमेन नारायण बाहेती ,को चेयरमैन राजीव शर्मा,झोन चेयरपर्सन राजीव मालवीय, उपाध्यक्ष आशा उपाध्याय,सचिव घनश्याम वाधवा, सुरेंद्रसिंह सोलंकी,संजना खत्री,सनत श्रीमाली,सुनील जैन, लायन व लियो सदस्यों महापौर अमृता अमर यादव का स्वागत किया। लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित लायन्स भोजन सेवा केंद्र में मरीजो व उनके परिजनों को मिठाई व भोजन कराया गया। नारायण बाहेती ने कहाकि महापौर ने अपने व्यस्ततम समय मे भी लायन्स भोजन सेवा केंद्र में पधारी।महापौर व उनका परिवार हर शुभ अवसर पर भोजन शाला में आकर अपने हाथों मरीजों व परिजनों को भोजन परोसते है।लायन्स क्लब खण्डवा के सभी आयोजन व जागरूकता कार्यक्रमों में महापौर व नगरपालिक निगम खण्डवा का सराहनीय सहयोग मिलता है। महापौर अमृता यादव ने कहाकि लायन्स क्लब खण्डवा पीड़ित मानव सेवा के साथ अन्नदान में अग्रणी है।इससे प्रतिदिन सैकड़ो ग्रामीण लाभान्वित होते है।सचिव घनश्याम वाधवा ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!