ताज़ा ख़बरें

धार्मिक उल्लास से मनी भैरव अष्टमी हवन-पूजन के साथ हुए भंडारे के आयोजन,

महाकाल भैरव मंदिर में हवन के साथ हुआ विशाल भंडारा, घंटाघर पर काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ बच्चों द्वारा केक काटा गया,

धार्मिक उल्लास से मनी भैरव अष्टमी
हवन-पूजन के साथ हुए भंडारे के आयोजन,

महाकाल भैरव मंदिर में हवन के साथ हुआ विशाल भंडारा, घंटाघर पर काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ बच्चों द्वारा केक काटा गया,

खंडवा। मार्ग शीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष के आठवें दिन कालभैरव अष्टमी का व्रत रखा जाता है। शिवपुराण के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने कालभैरव के रूप में अवतार लिया था। इस दिन विशेष रूप से शिव जी की भैरव और ईशान नाम से पूजा की जाती है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनिवार को रामनगर स्थित स्वयंभू प्रकट कालभैरव मंदिर में भैरव अष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया गया। भैरव अष्टमी की पूर्व संध्या पर शक्रवार बाबा की पालकी धूमधाम से निकाली गई, भैरव अष्टमी पर इंदौर रोड सूत मिल के पास स्थित महाकाल भैरव मंदिर में भी भैरव अष्टमी उत्साह के साथ मनाई गई प्रातः काल की बेला में बाबा का अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया सुबह 8:00 बजे मां आरती के पश्चात विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए हवन का आयोजन संपन्न हुआ अपरान्ह 11 बजे हवन, हवन पश्चात 12.30 बजे से विशाल भंडारा आयोजित हुआ जो शाम तक चलता रहा। इसी तरह घंटाघर स्थित कालभैरव मंदिर में भी भैरव अष्टमी पर प्रात: अभिषेक, श्रृंगार, पूजा एवं विश्व शांति एवं सभी के कल्याणार्थ हवन एवं आरती आयोजन हुआ सायंकाल बच्चों द्वारा भैरव बाबा की जयंती पर उत्साह पूर्वक केक काटकर जयंती मनाई गई। वहीं लोहारी नाका भैरव मंदिर, रामगंज स्थित बटुक भैरव, झीलोद्यान स्थित काल भैरव मंदिर, शनि मंदिर स्थित भैरव मंदिर के साथ शहर के भैरव मंदिरों में भैरव अष्टमी धार्मिक उत्साह से मनाई गई। घंटाघर स्थित भैरव मंदिर में पंडित दीपक डोंगरे द्वारा पाठ एवं मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, शाम को बच्चों द्वारा केक काटा गया है जिसमें अशोक सोनी, गोलू सोनी, सुनील जैन, बंटी गंगराड़े जितेंद्र रावत,श्रेयांश, अग्या,निशांत, चुन्नू,नेहीं, प्रिंसी सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!