ताज़ा ख़बरें

सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 114 जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन,

निगम प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सभी कन्याओं को महापौर द्वारा 49 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए,

एडिटर/संपादक तनीश गुप्ता✍️

सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 114 जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन,

निगम प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सभी कन्याओं को महापौर द्वारा 49 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए,

खंडवा ।। नवचंडी ग्राउंड खंडवा में शनिवार नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में 114 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की,समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम में शामिल जोड़ों को महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्प वर्षा का वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया, एवं प्रत्येक कन्याओं को49.49 हजार के चेक वितरित किए, इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने सभी दांपत्य जीवन शुरू करने वालो को शुभकामना देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की हमारी सरकार प्रदेश का विकास तो कर ही रही है, लेकिन बेटियों को बचाने, पढ़ाने एवं उनकी शादियों की भी चिंता करती है, देश का यह पहला राज्य है जहां गरीब कन्याओं के विवाह के लिए सरकार 55 हजार प्रत्येक कन्या के लिए खर्च कर रही है, प्रदेश में लाखों की संख्या में कन्याओं के विवाह इस योजना अंतर्गत संपन्न हुए हैं, हमारे जिले में भी हजारों की संख्या में कन्याओं के विवाह संपन्न हुए हैं, सामूहिक विवाह के अंतर्गत कम खर्चे में गरीब परिवार की शादी की रस्म पूरी हो जाती है, नए जीवन में प्रवेश की आप सभी को शुभकामनाएं, आयोजित कार्यक्रम को परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, सेवादास पटेल,एमआईसी सदस्य विक्की बावरे ने भी संबोधित किया, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव का जन्मदिन भी था। इस खुशी के अवसर पर, महापौर जी ने नवविवाहित जोड़ों और उपस्थित जनसमूह के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक घरेलू सामग्री और आशीर्वाद स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सेवा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया आभार आयुक्त प्रियंका राजावत पटेल ने व्यक्त किया,महापौर अमृता अमर यादव परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा सेवा दास पटेल राजेश तिवारी, प्रवक्ता सुनील जैन, आशीष राजपूत,पार्षद विक्की बावरे, राजेश यादव, सोमनाथ काले, आशीष चटकेले,अनिल वर्मा, किरण प्रेम गोयल, स्वाति साकल्ले, रोशनी गोलकर, पवन गोस्वामी, शब्बीर कादरी, रानी वर्मा संतोष सारवान, पवन गोस्वामी, आयुक्त प्रियंका, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, वर्षाधीघोड़े, नवनीत शुक्ला धीरज दवे संजय शुक्ला भूपेंद्र सिंह बिसेन सहित हजारों की संख्या में शामिल पुरुष एवं मातृशक्ति के साथ निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!