Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बाढ़ के ख़तरे से गोपालगंज जिला प्रशासन से जारी किया हाई एलर्ट 

बाढ़ के ख़तरे से गोपालगंज जिला प्रशासन से जारी किया हाई एलर्ट

*भारी बर्षा के कारण बाल्मिकी नगर बैराज से तीन लाख अट्ठाईस हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने और कुल डिसचार्ज पॉंच लाख बहत्तर की सूचना पर एवं गंडक नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आज दिनांक 07 जुलाई को जिला पदाधिकारी गोपालगंज मो० मकसूद आलम द्वारा अपर समाहर्ता आपदा श्री सादुल हसन, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ०प्रदीप कुमार,कार्यपालक अभियंन्ता बाढ़ नियंत्रण प्रमोद,सदर एस डी पी ओ Gopalganj  प्रांजल आदि के साथ आज कुचायकोट प्रखंड अन्तर्गत काला मटिहानिया भैसही, विशंभरपुर, पतहरा यादवपुर थाना सदर गोपालगंज बॉंध का निरीक्षण किया गया* ।
तत्पश्चात सभी संवेदनशील संम्भावित कटाव स्थलों एवं जल स्तर का निरीक्षण किया गया ।गंडक नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
*बॉंध की सुरक्षा को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य चलाया जा रहा है। सभी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया गया है इसके लिए सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी द्वारा माइकिंग कराई जा रही है।*
*कार्यपालक अभियंन्ता बाढ़ नियंत्रण द्वारा जिला पदाधिकारी को बताया गया कि अभी जल स्तर और बहाव का दबाव तीन लाख क्यूसेक स्तर पर है।
जिला पदाधिकारी के निदेश पर जगह जगह बॉंधों की चौकसी बढ़ा दी गयी है।
*संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारियों पर कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमोद कुमार द्वारा बताया गया कि जगह-जगह पर्याप्त मात्रा में लगभग पच्चास हजार ई सी बैग (बालू भरे हुए बोरे) स्टॉक किए गए हैं ।*
*जिसमें सारण तटबंध 83.5 KM ग्राम मुंजा के नजदीक डी स्पर निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि 5000 बालू भरे बोरे पूर्व से स्टॉक है।
निरीक्षण के क्रम में सहायक अभियंन्ता बाढ़ नियंत्रण,प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी आदि भी उपस्थित रहे।

=

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!