Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने बने सात घोड़े वाले चौराहे का किया गया निरीक्षण

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने बने सात घोड़े वाले चौराहे का किया गया निरीक्षण

व ट्रैफिक पुलिस को दिए जाम से छुटकारे का दिशा निर्देश।

अंबेडकर नगर 5 जुलाई 2024 जिला अधिकारी द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय अकबरपुर के सामने बना सात घोड़े वाले चौराहे व पार्क तथा सड़क का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया गया कि पब्लिक, दो पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहन,एक ही रास्ते से आएं और दूसरे रास्ते से जाएं जिससे जाम की समस्या न हो साथ-साथ यह भी निर्देशित किया गया कि आमजन मानस सड़क पर गाड़ी न खड़ा करें तथा सभी गाड़ियां पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। जिलाधिकारी सड़क पर लगी दुकानों को भी हटाने का निर्देश दिए। इसी क्रम में अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर गौहना चौराहे पर सैनिक की मूर्ति,शहजादपुर फव्वारे तिराहे पर राम मंदिर का उद्घाटन,योगा पार्क, विकास भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई गई है तथा कलेक्ट्रेट परिसर में सजावटी लाइटे एवं मधुबनी पेंटिंग भी कराई गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!