सोनभद जनपद के शक्ति नगर थाना अंतर्गत के कोटा बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन माह की बच्ची और मां की संदिग्ध मौत का मामला आने पर बस्ती में हड़कम्प मच गया मायके वाले को जब पड़ोसियों के द्वारा सूचना मिली तो मायके वाले वहा पहुच कर देखा तो उनके होश उड़ गए मायके वाले ने शक्तिनगर थाने मे तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई और शव को दुध्दि पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया
मिली जानकारी के अनुसार मृतक दुद्धि निवासी बार्ड नम्बर 5 के नरगिश के पिता इजराईल खलिफा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया है की उसकी पुत्री नरगिश की शादी पिछले वर्ष ही 2023 मे अप्रैल महीने मे ही अरमान से हुई थी वह शक्तिनगर थाना अन्तर्गत कोटा बस्ती में हुई थी जब दोपहर मे अरमान व उसके माता पिता द्वारा नरगिश को संजीवनी अस्पताल ले गए तो डाक्टरों द्वारा बताया गया की इसकी मृत्यु हो चुकी है वही पड़ोसियों के द्वारा नरगिश के पिता को सूचना मिली की आपकी बेटी की मृत्यु हो गई है
इसराइल खलीफा के अनुसार शादी के बाद सेही ससुराल वाले हमेशा पैसे की हमेशा मांग किया करते थे कुछदिन पहले 15000 ससुराल वालों को दिया था उसके बाद भी उन्होंने 2 लाख कीमांग कर रहे थे 2 लाख की दहेज की माँग को पूरा न देने के कारण उनकी बेटी व नतिनी की हुई मौत की मिली
2,509 1 minute read










