पैसा लेकर टिकट देने का सिलसिला नहीं रुक रहा बहुजन समाज पार्टी में

जिस पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक के पदाधिकारी हो भ्रष्ट ऐसी पार्टी से रहे सावधान न वोट दे न वोट देने की अपील करें
अंबेडकर नगर
बहुजन समाज पार्टी को पैसा लेकर अपने दलित समाज का वोट बेचने के लिए विख्यात है। इसके लिए वह लोकसभा और विधानसभा के उम्मीदवारों को भारी भरकम राशि लेकर टिकट देने के लिए जानी जाती है। प्रत्याशी भारी भरकम राशि देने के लिए अपने घर और खेत को बेचकर पैसा इकट्ठा करते हैं तो वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर दावेदारी करते हैं। ठीक इसी तरह का मामला अंबेडकर नगर में भी आया । बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कलाम शाह के टिकट को कटवा कर किसी अन्य वर्ग को प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह चर्चा का विषय उस समय हुआ जब कलाम शाह से बचा हुआ पैसा नहीं गया। बताया जाता है कि कलाम शाह बहुजन समाज पार्टी का टिकट लेने के लिए 2 करोड़ से ज्यादा की राशि दे चुके हैं। जबकि कुछ ही लाख की रकम बची हुई थी। ऐसे में उन्होंने अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी लाल जी वर्मा के ऊपर आरोप लगाया कि पवन मौर्या और बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम चंद्र खरवार के सहारे लाल जी वर्मा ने भारी भरकम राशि देकर उनका टिकट कटवा दिया गया। कलाम शाह ने बताया कि उनकी समाज के बीच में काफी लोकप्रियता है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए लाल जी वर्मा ने यह चक्रव्यूह रचा।
संवाददाता शिवम गुप्ता













