Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरें

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का बैठक संपन्न

श्री बंशीधर नगर से -अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय इकाई लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता और एनडीए का विरोध करेगी. भोजपुर रोड स्थित महासभा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उक्त जानकारी दी गयी. महासभा के अनुमंडलीय अध्यक्ष इंदल सिंह ने बताया कि महासभा

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

श्री बंशीधर नगर से

-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय इकाई लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता और एनडीए का विरोध करेगी. भोजपुर रोड स्थित महासभा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उक्त जानकारी दी गयी. महासभा के अनुमंडलीय अध्यक्ष इंदल सिंह ने बताया कि महासभा की

बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें भाजपा और एनडीए के विरोध का निर्णय लिया गया. इंदल सिंह ने बताया कि क्षत्रिय समाज ने देश मे लोकतंत्र स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कई रियासतों का विलय कर राष्ट्र एकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया.लेकिन आज के राजनीतिक दल क्षत्रिय समाज के योगदान को नजरअंदाज करने का काम कर रहे हैं.भाजपा ने समाज को उपेक्षित किया है.हमलोगों के साथ अन्याय हुआ है.झारखंड में 2 सीट पर भाजपा के सांसद थे. लेकिन इस बार एक भी क्षत्रिय को उम्मीदवार नही बनाकर भाजपा और एनडीए ने नाइंसाफी की है

. जबकि क्षत्रिय महासभा ने भाजपा को मजबूत बनाने में काफी योगदान दिया है.इंदल सिंह ने बताया कि इस बार के चुनाव में क्षत्रिय महासभा भाजपा भाजपा और एनडीए का पुरजोर विरोध करेगी.तभी भाजपा और एनडीए को क्षत्रिय समाज की ताकत समझ आएगी. उक्त दौरान उपाध्यक्ष मनिरत्न प्रताप देव उर्फ चंचल सिंह, प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह, क्षत्रिय सभा के संरक्षक ललन प्रताप देव, कामेश्वर प्रताप देव, शैलेंद्र प्रताप देव, विक्रांत सिंह, श्यामबरण सिंह, योगेंद्र सिंह, नागेंद्र प्रताप देव, लल्लू सिंह, धीरू सिंह, अक्षय सिंह, मंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!