संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट
गढ़वा से
गढ़वा चिनिया थाना क्षेत्र के डोल गांव निवासी ध्रुवीगण राम का पुत्र अजय राम 23 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया कि अजय राम धुरकी गांव से वापस अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इस बीच घर से कुछ ही पहले उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है।











