कटनी। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल के निर्देश पर नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की प्रतियोगिता की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। निगम प्रशासन स्वयं प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गया है। रोजाना प्रातः नगर की सफाई व्यवस्था सहित सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों अनुसार नगर की सफाई सहित डोर टू डोर किये जाने वाले कचरा संग्रहण कार्य का निरीक्षण कर सफाई कार्य को सुदृढ बनाने के दिशा निर्देश दिए जा रहे है। नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रशासन एवं उसकी सहयोगी संस्था ओम साईं विज़न द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नागरिकों में स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सहयोगी संस्था द्वारा विगत दिवस वार्ड क्रमांक 27 मदन मोहन चौबे वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 28 नेहरू वार्ड की विभिन्न गलियों में प्रभात फेरी एवं रैली के माध्यम से नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु अपने घरों के पास साफ सफाई बनाए रखने एवं 3 दिन के बारे में जानकारी प्रदाय की जाकर घरों से निकलने वाले गीले सूखे एवं हानिकारक कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखने तथा अलग अलग ही निगम के कचरा वाहन में देने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की जानकारी दी जा रही है।
जैन समाज ने रक्षाबंधन मुनी रक्षा दिवस के रूप में मनाया।
20 hours ago
*राखी के धागे ने जोड़ा दिलों का रिश्ता, जिला जेल में भावुक हुईं विधायक कंचन तनवे*
21 hours ago
खण्डवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 5 साल पुराने मामले के स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
21 hours ago
रक्षाबंधन पर खंडवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाजारों में बढ़ाई निगरानी
21 hours ago
*चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
21 hours ago
*सद्भावना मंच ने मुकेश के अमर गीत गाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी*
1 day ago
शक्कर के बढ़ते दाम और एथेनॉल नीति के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
2 days ago
*खण्डवा पुलिस को मिली सम्पत्ति संबंधी अपराधों में एक और सफलता, लूट करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में, लुटा गया सामान व नगदी कुल कीमती 34000/- रुपये का व मोटर सायकिल हुए जप्त*
2 days ago
जैन समाज द्वारा मुनी रक्षा दिवस के रूप में आज मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व।