ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

पौधरोपण कर अप्रेल कूल डे मनाया

पौधरोपण कर अप्रैल कूल दिवस मनाया गया

जिला न्यायालय परिसर में आज विविध प्रजाति के पौधे रोपित कर अपै्रल कूल दिवस मनाया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन के मार्गदर्शन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सभी न्यायाधीशगणों द्वारा सहभागिता निभाई गई है।
न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मसूद अहमद खाॅन ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों द्वारा एक-एक पौधा का रोपण किया गया है ताकि जिला न्यायालय परिसर भी पर्यावरण के क्षेत्र में पौधो के माध्यम से सहभागी बन सकें। पौधरोपण कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भल्लावी ने बताया कि विभिन्न प्रजाति के पौधेरोपण उपरांत उनकी देखभाल के प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। विश्व में वर्षो से एक अपै्रल को कूल दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रचलन है वहीं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस दिवस को आज अपै्रल कूल दिवस के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया गया है के परिपालन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!