Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरेंधार्मिक

माँ दुर्गा मंदिर स्थापना दिवस पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया 15 हजार रुपये का सहयोग

अनुमंडल थाना मोड़ स्थित माँ दुर्गा (मंदिर) का पांचवा स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
रंका से

अनुमंडल थाना मोड़ स्थित माँ दुर्गा (मंदिर) का पांचवा स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ हवन किया गया। इस अवसर पर स्थापना कमेटी के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मद्य पान निषेध मंत्री मिथिलेश ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में जिला बीस सूत्रि उपाध्यक्ष नितेश सिंह शामिल हुए और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सौजन्य से स्थापना कमेटी को 15 हजार रुपये का सहयोग राशि प्रदान किया। इनके साथ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के युवा जिलाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि वन एवं पर्यावरण संजय सिंह छोटू, रंका प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अनिल चंद्रवंशी , युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सोनी, रंका कला मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया, श्याम सुंदर प्रसाद, जिपस देवेंद्र नाथ तिवारी, राजीव ठाकुर, सूरज रजक, संतोष चंद्रवंशी, राजेन्द्र सिंह खरवार, नंद कुमार जी सहित काफी संख्या में स्थापना पूजा कमेटी के लोग उपस्थित

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!