ताज़ा ख़बरें

*सरकार की वादा खिलाफी से खिन्न प्रदेश के दिव्यांगजन आन्दोलन को विवश*

खास खबर

*सरकार की वादा खिलाफी से खिन्न प्रदेश के दिव्यांगजन आन्दोलन को विवश*
खण्डवा – दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद की 13 सितम्बर को भोपाल में आयोजित होने वाली बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों तथा प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है, इस विशेष बैठक में दिव्यांगजन की पेन्शन को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी में हुआ फर्जीवाड़ा पर एफ आई आर की मांग तथा शिक्षा विभाग में दिव्यांग अभ्यार्थियों की वेटिग लिस्ट का मामला एवं अन्य मांगों पर समूह चर्चा की जाएगी । सत्तारुढ़ पार्टी ने अपने चुनावी वादे में दिव्यांग पेन्शन बढ़ाए जाने का विश्वास दिलाया था किन्तु आज तक इस दिशा में सरकार की ओर से कोई पहल नही की जा रही है । सत्तारुढ पार्टी द्वारा किए गए वादे से मुकरती सरकार से नाराज दिव्यांगजन अब भोपाल बैठक में आगामी रणनीति तैयार करेंगे । दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत सिंह तंवर, राष्ट्रीय सचिव अजमेर सिंह पाल, प्रदेश अध्यक्ष आर . जी सोनी तथा प्रदेश सचिव सुरेश मौर्या का कहना पड़ रहा है कि प्रदेश के दिव्यांगजन को दया नही अब उनको उनके अधिकार दिए जाऐ
अपने अधिकारों से उपेक्षित प्रदेश के दिव्यांगजन अब सरकार से वादे नही परिणाम चाहते हैं । संगठन ने कईयों बार ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें शासन के समक्ष प्रस्तुत की हैं तथा अपनी व्यथा से अवगत कराने हेतु मुख्य मंत्री से मुलाकात का समय मांगा था ताकि बातचीत के जरिए दिव्यांगजन की समस्याओं का समाधान निकाला जा सके परंतु हमारे आग्रह की भी अनसुनी की जा रही है इस तरह की उपेक्षा से खिन्न होकर अब प्रदेश के दिव्यांग जनआन्दोलन हेतु विवश हो रहे हैं । भोपाल बैठक में ही आगामी आन्दोलन की रणनीति तैयार करने हेतु यह विशेष बैठक आहूत की जा रही है इस विशेष बैठक में संगठन द्वारा प्रदेश सरकार के मंत्रियों, स्थानीय सांसद एवं विधायक तथा अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है ताकि दिव्यांग जन की मांगों तथा व्यथा को उनके माध्यम से मुख्य मंत्री तक पहुंचाई जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!